Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूक्रेन: मारियुपोल में थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए, जेलेंस्की ने किया यह आग्रह

यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे।

05:35 PM Mar 25, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे।

यूक्रेन में रूसी सेना का खूनी खेल जारी है, इसमें अब कई हजार लोगों की जान जा चुकी है। तो वहीं, यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि मृतक संख्या ‘‘लगभग 300’’ थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके का पूरा मुआयना कर लिया था और प्रत्यक्षदर्शियों को मौके के आंकड़े के बारे में कैसे पता चला।  
Advertisement
खारकीव के बाहरी इलाके में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा  
हवाई हमले के तुरंत बाद, यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से अधिक लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं। खारकीव के बाहरी इलाके में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा और सुबह से ही लगातार गोलाबारी हो रही है। शहर के एक अस्पताल में, कई घायल सैनिकों को लाया गया और वहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश से अपनी सैन्य रक्षा बनाए रखने का आग्रह किया। 
हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते, 
समाचार एजेंसी के अनुसार, रूस की सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने कीव क्षेत्र में यूक्रेन के ईंधन अड्डे को नष्ट कर दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘हमारी रक्षा के हर दिन के साथ, हम उस शांति के करीब पहुंच रहे हैं, जिसकी हमें बहुत आवश्यकता है। हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते, क्योंकि हर मिनट हमारी किस्मत, हमारा भविष्य तय करता है कि हम जिएंगे या नहीं।’’ उन्होंने कहा कि युद्ध के पहले महीने में 128 बच्चों सहित हजारों लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि देशभर में 230 स्कूल नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर और गांव ‘‘राख के ढेर’’ में बदल गये है।
Advertisement
Next Article