Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रहा 31 MQ-9B स्काई गार्जियन, पहाड़ी इलाकों के युद्ध में होगा फायदा

04:03 PM Mar 04, 2024 IST | Rakesh Kumar

भारत अपने नाम एक बड़ी उपलब्धी करने जा रहा है। दरअसल अमेरिका 31 MQ-9B स्काई गार्जियन ड्रोन भारत को देने वाला है। चीन ने भी इसे खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन वह खरीद नहीं पाया। MQ-9B के निशाने से बचना बेहद मुश्किल है। यह एक लॉन्ग रेंज एंड्योरेंस ड्रोन है। जो हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस होता है। इसमें लगे R9X Hellfire Missile से अलकायदा सरगना जवाहिरी के अड्डे पर हमला किया गया है।

Highlights 

MQ-9B जॉय स्टिक से उड़ता है

मानवरहित उड़ान भरने वाला MQ-9B जॉय स्टिक से उड़ता है। इसे दूर बैठकर कंप्यूटर से उड़ाते हैं। यह किसी भी तरह के मिशन के लिए भेजा जा सकता है। जैसे- सर्विलांस, जासूसी, सूचना जमा करना या फिर दुश्मन के ठिकाने पर हमला। इस ड्रोन की लंबाई 36।1 फीट, विंगस्पैन 65।7 फीट, ऊंचाई 12।6 फीट है। ड्रोन का खाली वजन 2223 kg है। जिसमें 1800 kg ईंधन भरा जा सकता है।

ज्यादा ऊंचाई से निगरानी करने में सक्षम

यह ड्रोन ज्यादा ऊंचाई से निगरानी करने में सक्षम हैं। इसकी रेंज 1900 km है। इसमें 1700 kg हथियार लगा सकते हैं। इसे दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स मिलकर चलाते हैं। एक नेविगेशन और उड़ान देखता है। दूसरा हथियारों को दागने का काम करता है। यह अधिकतम 482 km/hr की स्पीड से 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता है। वहीं से मिसाइल हमला कर सकता है। लेकिन आमतौर पर इसे 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाते हैं। इतनी उंचाई से ही यह कई देशों में आतंकी ठिकानों पर हमला कर चुका है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article