दिल्ली पुलिस के 31 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया
दिल्ली पुलिस के 31 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।
08:14 PM Jan 25, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
दिल्ली पुलिस के 31 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
Advertisement
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।
वीरता पदक पाने वालों में पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह, डीसीपी(विशेष सेल) प्रमोद सिंह कुशवाह, सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत तिवारी, निरीक्षक मनीष जोशी, निरीक्षक पूरन चंद्र यादव, निरीक्षक संजीव कुमार यादव, निरीक्षक उमेश बर्थवाल और निरीक्षक सुनील कुमार, निरीक्षक अमूल त्यागी, उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह और सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह शामिल हैं।
Advertisement

Join Channel