For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

3 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट समेत एयर इंडिया की 7 उड़ाने रद्द

7 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

10:08 AM Jun 20, 2025 IST | Neha Singh

7 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

3 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट समेत एयर इंडिया की 7 उड़ाने रद्द

एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद तकनीकी खराबी और सुरक्षा कारणों से 8 उड़ानें रद्द की हैं, जिसमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। यात्रियों को रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूल का विकल्प दिया गया है। एयरलाइंस ने यात्रियों को असुविधा के लिए खेद जताते हुए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की पेशकश की है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद यह सप्ताह एयरलाइंस के लिए उथल-पुथल भरा रहा है। इस हादसे के बाद से तकनीकी खराबी, सुरक्षा खतरों समेत कई कारणों से कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गई हैं। इस बीच एयर इंडिया ने शुक्रवार को 8 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। विमानन कंपनी ने उड़ान रद्द करने का कारण रखरखाव और परिचालन बताया है। एयर इंडिया ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने यात्रियों को पूरा रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूल करने की पेशकश की है और वैकल्पिक यात्रा योजनाओं के साथ यात्रियों की मदद कर रही है।

बयान में कहा गया है, ‘हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। जमीन पर हमारे सहयोगी उनके लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक उड़ान भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। यात्रियों को रद्दीकरण के मामले में पूरा रिफंड या रीशेड्यूल करने की पेशकश की गई है।

एयर इंडिया ने ये उड़ानें रद्द की

दुबई से चेन्नई – AI906

दिल्ली से मेलबर्न – AI308

मेलबर्न से दिल्ली – AI309

दुबई से हैदराबाद – AI2204

पुणे से दिल्ली -AI874

अहमदाबाद से दिल्ली -AI456

हैदराबाद से मुंबई -AI-2872

चेन्नई से मुंबई -AI571

यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

एयरलाइन ने बयान में आगे कहा, ‘हमारे विमानों की लगातार बढ़ती जांच, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और खराब मौसम के कारण, हम कुछ व्यवधानों की आशंका जताते हैं, जिसके बारे में यात्रियों को उचित रूप से सूचित किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे airindia.com पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें या हमारे ग्राहक सेवा नंबर 011 69329333, 011 69329999 पर कॉल करें।

बीच रास्ते से वापस लौटा इंडिगो का विमान, चेन्नई से मदुरै जा रही थी फ्लाइट

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×