रात के कर्फ्यू के दौरान लुधियाना की केंद्रीय जेल से 4 खतरनाक कैदी फरार
पंजाब की स्थानीय केंद्रीय जेल में बीती रात 4 खतरनाक कैदियों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कैदी अलग-अलग संगीन मामलों का सामना कर रहे थे।
10:55 PM Mar 28, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना : पंजाब की स्थानीय केंद्रीय जेल में बीती रात 4 खतरनाक कैदियों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कैदी अलग-अलग संगीन मामलों का सामना कर रहे थे। घटना का पता आज सुबह उस वक्त लगा जब कैदियों की गिनती हुई तो 4 कैदी कम पाएं गए, जिस कारण जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। जेल अधिकारी मोके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है। कैदियों के रात को फरार हो जाने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के उच्च अधिकारी भी जेल में पहुंचे और समस्त इलाके की पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए छानबीन की जा रही है।
बताया जाता है कि ये कंबल के सहारे पहले साथ सटी महिला जेल में दीवार फांद गए और इसके बाद बचते-बचाते भाग गए। हैरानी की बात है कि राज्य में कोरोना की महामारी के चलते पिछले 6 दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है और इतनी क ड़ी सुरक्षा-नाकाबंदी के बावजूद रात डेढ़ बजे के करीब जेल से कैदी फरार हो गए। पुलिस इन फरार हुए कैदियों का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि जेल के अंदर का जिम्मा जेल पुलिस प्रशासन के पास है जबकि बाहर सुरक्षा के लिए चारों तरफ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान 24सौ घंटे तैनात रहते है।
फरार हुए कैदियों में मंडी गोबिंदगढ़ रहने वाला अमन कुमार, खन्ना का रहने वाला रवि कुमार, सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला सूरज कुमार व संगरूर का रहने वाल अर्शदीप शामिल है। एडीसीपी अरजिंदर सिंह व थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल की जा रही है। जेल के अंदर कैदियों की गिनती करवाई जा रही है। जिस तरफ की दीवार से कैदी फरार हुए हैं, उस तरफ रिहायशी इलाका है। पुलिस की टीमें रिहायशी इलाके में छानबीन कर रही हैं।
लुधियाना में पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं। जिसकी वजह से यहां जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। लेकिन इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद कैदियों का दीवार फांदकर फरार होने कई सवाल उठाता है। यहां जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement