For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

J&K : किश्तवाड़ में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन रतले बिजली परियोजना स्थल के पास हुए भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

01:05 AM Oct 30, 2022 IST | Shera Rajput

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन रतले बिजली परियोजना स्थल के पास हुए भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

j amp k   किश्तवाड़ में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत  6 लोग घायल
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन रतले बिजली परियोजना स्थल के पास हुए भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है।
किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि मजदूर रतले बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण का काम कर रहे थे और एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़क गया, जिससे मजदूर फंस गए।
उन्होंने बताया कि छह लोगों का बचाव दल घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचा लेकिन दूसरा भूस्खलन होने के कारण और ज्यादा लोग मलबे में फंस गए।
Advertisement
उन्होंने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और एक सहायक उप निरीक्षक सहित छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया तथा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिसकर्मी और जेसीबी ऑपरेटर सहित चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है।
वहीं, दिन में यादव ने बताया था कि मलबे में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से तीन लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, डोडा, दो लोगों को ठाठरी अस्पताल और एक को जम्मू भेजा गया है।
केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि रतले बिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने उपायुक्त यादव से बात की।
सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर तैनात करीब छह लोगों का बचाव दल भी दुर्भाग्य से मलबे में फंस गया है।’’
मंत्री ने कहा कि फंसे लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।’’
वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×