टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नागपुर में निजी अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत, कुछ घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

11:54 PM Apr 09, 2021 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। 
उन्होंने बताया कि शहर के वाडी इलाके में एक अस्पताल में रात आठ बजकर 10 मिनट पर आग लग गयी। 
नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने बताया, ‘‘अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के एसी यूनिट से आग की शुरुआत हुई। दूसरी मंजिल तक ही आग सीमित रही और आगे नहीं फैल पायी। ’’ उन्होंने बताया कि यह गैर कोविड अस्पताल है। 
उन्होंने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य लोग घायल हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के कई वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। 
उचके ने बताया, ‘‘जिस समय आग लगी उस वक्त दूसरी मंजिल पर 10 मरीज थे। आग लगने के बाद छह मरीज खुद ही बाहर निकल गए जबकि चार मरीजों को दमकलकर्मियों ने बचाया।’’ 
Advertisement
Advertisement
Next Article