टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बच्चे की हालत गंभीर

कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई।

08:03 AM Dec 08, 2024 IST | Ranjan Kumar

कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार रात एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। बच्चे की हालत गंभीर है। मरने वालों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बहू शामिल हैं। दंपति की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं। सभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब परिवार का कोई सदस्य घर से नहीं निकला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के दो सदस्य खून से लथपथ मिले। मृतकों की पहचान शाहाबाद के यारा गांव के रहने वाले नैब सिंह, उनकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर के रूप में हुई। नैब का पोता केशव (13) घायल है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से गांव में मातम पसर गया है। परिवार के साथ रात को क्या हुआ, इस बारे में पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article