लखनऊ में ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने 105 सिलेंडर किए बरामद
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने एक अभियान में ऑक्सीजन सिलेंडर की कथित कालाबाजारी करने वाले 2 गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर एक के पास से 87 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये हैं।
04:21 PM May 04, 2021 IST | Desk Team
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने एक अभियान में ऑक्सीजन सिलेंडर की कथित कालाबाजारी करने वाले 2 गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर एक के पास से 87 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये हैं। वहीं दूसरे गिरोह के पास से 10 जंबो सिलेंडर भरे हुये तथा आठ छोटे खाली सिलेंडर बरामद किये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार शाम शहर के गुडंबा इलाके में 2 व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के परिजनो को मंहगे दामो पर बेचकर कालाबाजारी करते है।
Advertisement
ठाकुर ने बताया कि इस सूचना के आधार पर गुडंबा के कल्याणपुर इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान विष्णु और विकास के रूप में की गयी है। दोनों एक गैस एजेंसी चलाते हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 87 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर और एक लाख रूपये से अधिक नकद बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगो ने पूछतांछ में यह स्वीकार किया कि वह ऑक्सीजन सिलेंडर मंहगे दामो पर कोरोना मरीजो के परिजनों को बेचते थे।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में गोमती नगर इलाके से इकराम अली और आयुष शुक्ला को गिरफतार कर उनके पास से दस जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर भरे हुये तथा 8 छोटे सिलेंडर खाली बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि उनके पास सिलेंडर ढोने वाली एक मेटाडोर भी बरामद की गयी है। अधिकारी ने बताया कि इन दोनो ने भी पूछताछ में सिलेंडरों की कालाबाजारी को स्वीकार किया है। पुलिस इन लोगो से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है ।
Advertisement