Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

4 शिरोमणि कमेटी सदस्यों ने पंथक विरोधी समूह से नाता तोड़कर थामी सुखबीर की बाह

NULL

01:24 PM Nov 29, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना  : पंथक विरोधी ताकतों द्वारा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को चुनौती देने के लिए खड़े किए गए एक पंथ विरोधी समूह को आज चुनावों से 24 घंटे पहले एक बड़ा झटका उस वक्त लगा जब इस समूह के 2 शिरोमणि कमेटी सदस्य पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।

इनके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी से संबंध रखने वाले 2 शिरोमणि कमेटी सदस्य भी अकाली दल में शामिल हुए। यह चारों शिरोमणि कमेटी सदस्य अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिले और उनके अकाली दल की रहनुमाई में पंथ के भले हेतु काम करने का ऐलान किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि उक्त सदस्यों का फैसला पंजाबियों के मूड़ को दर्शाता है, जोकि कांग्रेस और आप के हथकंडों से उकता चुके है। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही में शिरोमणि कमेटी के प्रधान के चुनावों में पंथ विराधी ताकत क ी किस्मत को ताले लगा दिए है।

आज अकाली दल में शामिल होने वाले शिरोमणि कमेटी सदस्य बाबा गुरमीत सिंह तिरलोकेवाला (हरियाणा) और इंद्रमोहन सिंह शामिल है, जोकि पहले सुखदेव सिंह भौरा ग्रुप के समर्थक माने जाते है। इनके अलावा सुरजीत सिंह गड़ी और निर्मल सिंह जौहला जोकि पहले आप के साथ जुड़े हुए थे और भौर ग्रुप के समर्थक माने जाते है। अकाली दल के प्रधान ने सिख विरोधी और पंथ विरोधी के खिलाफ इस लड़ाई में शामिल होने के लिए उन सभी का धन्यवाद किया।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article