W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP: कासगंज में मिट्टी के ढाय में दबने से बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में मंगलवार की सुबह मिट्टी की खुदाई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है।

06:45 AM Nov 12, 2024 IST | Ranjan Kumar

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में मंगलवार की सुबह मिट्टी की खुदाई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है।

up  कासगंज में मिट्टी के ढाय में दबने से बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत

Kasganj Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मोहनपुरा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-530 बी मथुरा-बरेली निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के किनारे मिट्टी के ढाय ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक साल की बच्ची थी। वहीं, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों की मिट्टी के अंदर दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने का निर्देश दिया है।

Advertisement

मिट्टी के नीचे दब गए थे 20 लोग

Advertisement

दरअसल, मोहनपुरा में रामपुर गांव और कातौर गांव के बीच महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का ढाय गिर गई। मिट्टी के नीचे 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement

कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन औरतों और दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे बनाने वाली जीआर कंपनी द्वारा गड्ढे खोदा गया था। उसने सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ।

इन लोगों ने गंवाई जान

सरस्वती-पत्नी रघुवीर उम्र 27 वर्ष निवासी रामपुर,रामबेटी-पत्नी दानपाल, प्रेमा देवी-पत्नी गंगा प्रसाद, पिंकी-पुत्री मानपाल उम्र 10 वर्ष है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×