Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस टी-20 मैच में बने 488 रन, लगे 32 छक्के, टूट गए सभी रिकॉर्ड

NULL

10:15 PM Feb 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुक्रवार को खेले गए एक टी-20 मुकाबले में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई। ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 488 रन बनाए। टी-20 इतिहास में यह पहला मौका है जब इतना बड़ा लक्ष्‍य किसी टीम ने चेज किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकलैंड में खेले गए पांचवें T20 मैच में कंगारुओं ने 243 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा कर इतिहास रच दिया। टी 20 क्रिकेट में ये अभी तक सबसे बड़ा चेज़ है।

इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इस विशाल चुनौती का ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 18.5 ओवर में करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया। कुल मिलाकर इस मैच में 488 रन बने।

एक टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के लगने का। ऑकलैंड के मैदान पर दोनों टीमों ने 32 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड और आयरलैंड के नाम था। दोनों ने 2014 में सिलहट के मैदान पर खेले गए टी-20 में 30 छक्के लगाए थे।

मैच में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे पर इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। दोनों ने फरवरी 2009 में क्राइिस्टचर्च में खेले गए मैच के दौरान 24 छक्के और 16 चौके लगाए थे।

 

इसके अलावा 2010 में बारबाडोस के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ इंडिया ने एक मैच में फिर से 24 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी न्यूजीलैंड टीम दूसरे स्थान पर आ गई।

न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 18 छक्के लगाए थे। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी 14 छक्के जड़ दिए। बता दें एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड की टीम के नाम हैं। 2014 में नीदरलैंड्स की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में 19 छक्के लगाए थे। जोकि अभी तक रिकॉर्ड है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article