Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया के 5 खूबसूरत जीव, जो चंद मिनटों में उतार सकते है आपको मौत के घाट

05:59 PM Oct 19, 2023 IST | Ritika Jangid

दुनिया में ऐसे कई जीव है, जो देखने में तो काफी खूबसूरत लगते है। लेकिन ये जीव जितने खूबसूरत होते है, उतने ही जल्दी आपको मौत के घाट भी उतार सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें देखते ही आप उनसे जितना हो सके उतना दूर भागने की कोशिश करें।

बॉक्स जेलीफिश

Advertisement

दुनिया के सबसे जहरीले जीव में पहला नंबर प्रशांत और हिंद महासागर में रहने वाली बॉक्स जेलीफिश का आता है। ये जेलीफिश देखने में काफी सुंदर लगती है लेकिन इसका डंक बेहद घातक होता है। बता दें, जेलोफिश का जहर सीधे इंसान के दिल पर असर करता है। इंसान के दिल की धड़कन रुक जाती है और उसकी मौत हो जाती है। अभी तक हजारों लोगों की मौत इस जेलीफिश के डंक के कारण हो गई है।

किंग कोबरा

किंग कोबरा बेहद जहरीला होता है। बात अगर इसके जहर के असर की करें तो सिर्फ 7ml जहर से एक हाथी और 20 इंसान की मौत हो सकती है। इसका जहर जैसे ही इंसान के खून में जाता है, वैसे ही अपना असर दिखाने लगता है। किंग कोबरा आपको भारत के अलावा चीन के जंगलों में आसानी से मिल जाता है।

मार्बल कोन घोंघा

आमतौर पर घोंघे जहरीले नहीं होते है लेकिन मार्बल कोन घोंघे पर ये नियम लागू नहीं होता है। बता दें, इस प्रजाति का डंक मधुमक्खी जैसा लगता है। ये होता 6 इंच का है लेकिन बहुत जहरीला है। इसके जहर से इंसान की आंखों की रोशनी चली जाती है।साथ ही कई केसेस में मौत भी हो जाती है।अभी तक इसके जहर का तोड़ नहीं बना है।

ब्ल्यू रिंग ऑक्टोपस

ब्ल्यू रिंग ऑक्टोपस का आकार गोल्फ के बॉल जितना होता है। ये आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में पाया जाता है। इसके जहर से इंसान को लकवा मार जाता है, साथ ही आंख की रेटिना घायल हो जाती है।

डेथ स्टॉकर बिच्छू

बिच्छू काफी जहरीले होते है लेकिन हल्के पीले रंग के ये बिच्छू काफी खतरनाक और जहरीले होते हैं। ये आमतौर पर साउथ अफ्रीका में पाए जाते हैं। अगर ये किसी को काट ले तो उस इंसान को सबसे पहले सांस लेने में दिक्क्त होने लगती है। इसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Advertisement
Next Article