For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL Auction के इतिहास की 5 सबसे बड़ी बोली

06:19 PM Dec 19, 2023 IST | Ravi Kumar
ipl auction के इतिहास की 5 सबसे बड़ी बोली

अगर वर्ल्ड की सबसे बड़ी लीग की बात की जाए तो सबसे ऊपर सिर्फ ipl का नाम आता है, दुनिया की सबसे बड़ी लीग में हर साल कोई ना कोई मालामाल ज़रूर होता है चाहे पहले ipl में महेंद्र सिंह धोनी हों, या फिर मिलियन डॉलर बेबी ग्लेन मैक्सवेल 2011 में गंभीर हो या फिर बेन स्टोक्स या फिर युवराज सिंह हर साल ipl से कितने ही खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है और ऐसे में आज हम जानेंगे की ipl इतिहास की 5 सबसे बड़ी बोली किन खिलाड़ियों पर लगी है

HIGHLIGHTS

  • IPL Auction 2024 में मिचेल स्टार्क इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं
  • स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा
  • उन्होंने पैट कमिंस के 20.50 करोड़ का रिकॉर्ड पलक झपकते ही तोड़ दिया

1. मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) - IPL Auction 2024 में मिचेल स्टार्क इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, मिचेल स्टार्क लगभग 9 साल बाद ipl में वापसी को बेकरार हैं और शायद उनकी ऐसी वापसी की उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीद कर ipl इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगा दी है मिचेल स्टार्क के लिए कोलकाता के अलावा गुजरात टाइटंस ने भी अपना पूरा पर्स खाली करना शुरू कर दिया था लेकिन अंत में बाज़ी कोलकाता ने मारी।
2. पैट कमिंस (20.50 करोड़ ) - IPL Auction में पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा, पैट कमिंस पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे लेकिन इस 2024 ipl में वह सनराइज़र्स की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे जब उनकी बोली चल रही थी तब वह ipl इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे लेकिन उनका यह रिकॉर्ड कुछ देर बाद उनके ही हमवतन खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया।

3. सैम करन (18.50 करोड़) - सैम करन ने IPL Auction 2023 में इतिहास रचा था उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रूपये में खरीद अपनी टीम का हिस्सा बनाया था करन ने पंजाब किंग्स के लिए उपकप्तान की भूमिका भी निभाई थी और शिखर धवन की गैर मौजूदगी में कुछ मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की थी।

4. कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़) - पिछले IPL Auction में कैमरन ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे उन्हें मुंबई इंडियस टीम ने 17.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम से जोड़ा था कैमरन ग्रीन का IPL में शानदार प्रदर्शन रहा था लेकिन ipl 2024 के लिए ग्रीन को रॉयल चलेंजेर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियस से ट्रेड कर लिया है।

5. बेन स्टोक्स (16.25 करोड़) - IPL Auction 2023 में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स थे। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था लेकिन इस साल ट्रेड में स्टोक्स को रिलीज़ कर दिया था स्टोक्स ने चोट के चलते नीलामी से अपना नाम वापिस ले लिया था और वह इस साल होने वाले आईपीएल 2024 में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×