Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रफ्तार का कहर... लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 5 डॉक्टरों की मौत

Lucknow-Agra Expressway : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है। एक घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

03:34 AM Nov 27, 2024 IST | Ranjan Kumar

Lucknow-Agra Expressway : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है। एक घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Lucknow-Agra Expressway Road Accident : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। एक शख्स घायल है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। मारे गए पांचों लोग डॉक्टर थे। बता दें, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अल सुबह साढ़े तीन बजे किलोमीटर संख्या 196 पर हादसा हुआ। हादसे के शिकार सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से लौट रहे थे।

चालक को नींद आने से हुई दुर्घटना

सुबह 3:43 पर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-196 पर दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियो सवार लोग आगरा जा रहे थे। नींद आने की वजह से कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इसके बाद कार आगरा की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है।

इन लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे। जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार, मुरादाबाद घायल हुए हैं। मृतकों में डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरदेव और एक अज्ञात शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article