Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

5 फर्जी क्लीनिक पकड़े गए

NULL

10:19 AM Nov 10, 2017 IST | Desk Team

NULL

फतेहाबाद: चंडीगढ़ से आई सीएम फ्लाईंग की एक टीम ने सब इंस्पेक्टर सरोज के नेतृत्व में वीरवार को शहर फतेहाबाद के अशोक नगर में छापेमारी कर अशोक नगर की गलियों में वर्षों से फर्जी क्लीनिक चला रहे 4 डाक्टरों को पकड़ा है। सीएस फ्लाईंग ने इन 4 फर्जी झोलाछाप डाक्टरों में 3 के क्लीनिक सील कर दिए है। बुधवार से फतेहाबाद में डेरा डाले हुए सीएम फ्लाईंग टीम के सदस्यों एसआई सरोज, एएसआई रणधीर सिंह ने सीआईडी विभाग फतेहाबाद व नागरिक हस्पताल फतेहाबाद के डाक्टर सुभाष को साथ लेकर अशोक नगर में एक क्लीनिक पर छापा मारा तो इसे एक बनवारी लाल पुत्र नेकीराम चला रहा था।

बनवारी लाल छापामार टीम को हस्पातल संचालन का कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत नही कर सका। छापामार टीम को बनवारी लाल के क्लीनिक से बड़ी संख्या में नशे की गोलियां मिली है। अशोक नगर में ही डा. गुलाटी का भी फर्जी क्लीनिक पकड़ा गया। चंद्रप्रकाश नाम के व्यक्ति का फर्जी हस्पताल भी छापामार टीम ने पकड़ा। अशोक नगर में कालीमाता मंदिर के पास टीम ने कालूराम मोंगा का फर्जी क्लीनिक पकड़ा। छापे के दौरान कालूराम मौके पर मौजूद नही था। उसका लड़क दीपक क्लीनिक का संचालन कर रहा था। कालूराम छापे के 4 घंटे बाद पहुंचा। उसने छापामार टीम को बताया की वह सिरसा जिले के गांव बाजेका में भी एक क्लीनिक चलाता है। कालूराम ने छापामार टीम को आयुर्वेदिक और युनानी चिकित्सा पद्धति बोर्ड हरियाणा का 1979 का एक प्रमाण पत्र भी दिखाया।

सुत्रों ने बताया की यह प्रमाण पत्र फर्जी है क्योकि हरियाणा सरकार ने 1971 में ही आयुर्वेदिक व युनानी पद्धति की मान्यता समाप्त कर दी थी। छापामार टीम को कालूराम मोंगा के क्लीनिक से भारी मात्रा में ग्लूकोज की खाली बोतले मिली है। सीएस फ्लाईंग मिले समान को सील करने में जुटी हुई है। सीएम फ्लाईंग ने बनवारीलाल, डा. गुलाटी व चंद्रप्रकाश्या के क्लीनिक को तो सील कर दिया जबकि कालूराम के क्लीकि को सील नही किया था। कालूराम के क्लीनिक के ऊपर ही उसका निवास स्थान होने के कारण क्लीनिक को सील नही किया जा पा रहा था।

– सुनील सचदेवा

Advertisement
Advertisement
Next Article