टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

न्यू जर्सी हत्याकांड मामले में भारतीय मूल के 5 लोग गिरफ्तार

न्यू जर्सी में भारतीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में 5 भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार

10:19 AM Jan 05, 2025 IST | Shera Rajput

न्यू जर्सी में भारतीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में 5 भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार

अमेरिका के न्यू जर्सी के एक जंगल में एक भारतीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पांच भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

Advertisement

ओशन काउंटी के अभियोजक ब्रैडली बिलहिमर और न्यू जर्सी पुलिस के कर्नल पैट्रिक कैलाहन ने शनिवार को बताया कि इनमें से आखिरी आरोपी संदीप कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

हत्या 22 अक्टूबर के आसपास की

कुलदीप कुमार का शव 14 दिसंबर को न्यू जर्सी के ग्रीनवुड वन्यजीव प्रबंधन क्षेत्र में पाया गया था, जिसके शरीर पर गोली के निशान थे। हालांकि, उनके परिवार ने 26 अक्टूबर को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उनका शव करीब दो महीने बाद मिला। अभियोजक कार्यालय ने बताया कि हत्या 22 अक्टूबर के आसपास की थी और शव पूरी तरह सड़ चुका था। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने उनकी पहचान में मदद की।

आरोपियों में चार लोग इंडियाना राज्य के ग्रीनवुड से

अभियोजक कार्यालय के अनुसार, कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई जांच ने पांच आरोपियों को इस हत्या से जोड़ा। इन आरोपियों में चार लोग इंडियाना राज्य के ग्रीनवुड से हैं। सौरव कुमार (23), गौरव सिंह (27), निर्मल सिंह (30), और गुरदीप सिंह (22) और एक आरोपी संदीप कुमार (34) न्यूयॉर्क के ओजोन पार्क से है।

अमेरिकी कानून के अनुसार, जब किसी आरोपी को दूसरे राज्य में गिरफ्तार किया जाता है, तो अभियोजकों को अदालत में प्रत्यर्पण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, इसमें गिरफ्तार व्यक्ति प्रत्यर्पण का विरोध कर सकता है।

Advertisement
Next Article