W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले 5 IPS अधिकारियों का दिल्ली से बाहर तबादला

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला…

06:52 AM Dec 13, 2024 IST | Shera Rajput

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला…

राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले 5 ips अधिकारियों का दिल्ली से बाहर तबादला
Advertisement

केंद्र सरकार ने अगले साल फरवरी में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला राज्य के बाहर करने का आदेश जारी किया है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त के ओएसडी मनीषी चंद्रा को भेजा मिजोरम

दिल्ली पुलिस आयुक्त के ओएसडी मनीषी चंद्रा को मिजोरम भेज दिया गया है। इसके अलावा चार अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

बी.एल. सुरेश को दिल्ली से भेजा अरुणाचल प्रदेश

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, बी.एल. सुरेश को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। रजनीश गर्ग का तबादला लद्दाख किया गया है। जी. रामगोपाल नायक को अरुणाचल प्रदेश स्थानांतरित किया गया है जबकि हरीश एच.पी. को जम्मू कश्मीर भेजा गया है।

दिल्ली के एसीपी रैंक के अधिकारियों, थानों के एसएचओ और इंस्पेक्टर लेवल के कई अधिकारियों का तबादला

इससे पहले 11 दिसंबर को दिल्ली के एसीपी रैंक के अधिकारियों, थानों के एसएचओ और इंस्पेक्टर लेवल के कई अधिकारियों का तबादला किया गया था।

आम आदमी पार्टी लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर

ये फेर बदल ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनावों सरगर्मियां जोर पकड़ रही हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×