Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान में बम विस्फोट में 5 लोगों की मौत, 20 लोग घायल

स्थानीय अखबार ने सहायक आयुक्त जकाउल्लाह दुर्रानी के हाले से खबर दी कि धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

07:36 PM Aug 10, 2020 IST | Desk Team

स्थानीय अखबार ने सहायक आयुक्त जकाउल्लाह दुर्रानी के हाले से खबर दी कि धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के एक शहर के बाजार में सोमवार को ड्रग विरोधी बल को निशाना बनाकर किये गये शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट अशांत बलूचिस्तान प्रांत के चमन नगर में हाजी निदा बाजार में हुआ। स्थानीय अखबार ने सहायक आयुक्त जकाउल्लाह दुर्रानी के हाले से खबर दी कि धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
पुलिस निरीक्षक मुहम्मद मोहसिन के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल पर देशी बम लगाया था। यह मोटरसाइकिल सड़क के एक तरफ खड़ी थी। दुर्रानी ने कहा कि इस धमाके के निशाने पर मादक पदार्थ निरोधक बल का वाहन था। धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गये। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हाल के सप्ताहों में प्रतिबंधित संगठनों के आतंकवादियों एवं अलगाववादियों ने आतंकवादी हमले बढ़ा दिये हैं। गत 21 जुलाई को तुरबत बाजार में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।
Advertisement
Next Article