अफगानिस्तान में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद काबुल में 14 रॉकेटों की चपेट में आने से 5 की मौत
अफगानिस्तान में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद काबुल के विभिन्न हिस्सों में 14 रॉकेटों के गिरने से उनकी चपेट में आकर कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
01:12 PM Nov 21, 2020 IST | Desk Team
अफगानिस्तान में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद काबुल के विभिन्न हिस्सों में 14 रॉकेटों के गिरने से उनकी चपेट में आकर कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि रॉकेट काबुल के वजीर अकबर खान और शहर-ए-नवा क्षेत्रों में गिरे। इससे पहले शहर के चेहेल सुतून और अर्जान कीमत क्षेत्रों में 2 विस्फोट हुए थे।
Advertisement
मंत्रालय के अनुसार, 5 मृतकों में एक सुरक्षा बल का सदस्य था। रॉकेट हमलों में घायल हुए लोगों में से अधिकांश को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया। अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं तालिबान ने अपना हाथ होने से इनकार किया है।
लखनऊ : सपा एमएलसी के आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की हत्या
Advertisement