For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'5 लाख पाकिस्तानी लड़कियों ने भारत में शादी की, मोटिव क्या है', निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां भारत में, आतंकवाद का नया चेहरा?

06:06 AM Apr 28, 2025 IST | Neha Singh

5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां भारत में, आतंकवाद का नया चेहरा?

 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियों ने भारत में शादी की  मोटिव क्या है   निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 5 लाख से अधिक पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी करके रह रही हैं। उन्होंने इसे आतंकवाद का नया चेहरा बताया और इस पर गहरी चिंता व्यक्त की। दुबे ने सवाल उठाया कि इन शादियों का उद्देश्य क्या है और इनसे कैसे निपटा जाए? उन्होंने इस मुद्दे की गहन जांच की मांग की है।

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकलने का आदेश दिया, जिसके बाद पता चला कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लोग भारत में शादी कर रहे हैं और भारत में अपने परिवार के पास रह रहे हैं। पाकिस्तनी नागरिकों को लेकर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पाकिस्तान से जुड़ा आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां शादी करके भारत में रह रही हैं।

किस मोटिव से भारत में शादी कर रहे पाकिस्तानी- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने लिखा, “पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया है, 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां शादी करके भारत में रह रही हैं, आज तक उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। इन दुश्मनों से कैसे लड़ा जाए जो अंदर घुस आए हैं?” वहीं, भाजपा सांसद ने एक बयान में कहा, “इस देश में हर कोई देशभक्त है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि वीजा कब रद्द किया गया। यहां पाकिस्तानी लड़कियों की शादी हुई है और पाकिस्तानी लड़कों की भी शादी हुई है। ये शादियां किस मोटिव से की गई हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। ये देश में बैठे दुश्मन हैं। पहले इनसे भी निपटने की जरूरत है। उन लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने आतंकियों का साथ देने की नीयत से यहां शादी की है।”

‘सौभाग्य से भारत का नेतृत्व पीएम के हाथ में है’

बता दें कि इससे पहले भी निशिकांत दुबे ने पहलगाम आतंकी हमले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा, “पहलगाम आतंकी हमला इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण नहीं हो सकता। सौभाग्य से भारत का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जिसे 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन प्राप्त है और जिसे दुनिया एक मजबूत प्रधानमंत्री मानती है। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में कहा था कि आतंकियों को जमीन में गाड़ दिया जाएगा, उससे उनका गुस्सा साफ झलक रहा है।”

बांग्लादेश के साथ संपर्क में है लश्कर-ए-तैयबा

उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। आतंकवाद की घुसपैठ को रोकने के लिए भारत और बांग्लादेश की सीमाओं की सुरक्षा जरूरी है। कांग्रेस सरकार द्वारा 1996 में किया गया गंगा जल समझौता गलत था, जैसा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कहते रहे हैं।

‘पाकिस्तान IS आतंकियों का देश है’, PAK की परमाणु हमले की धमकियों का ओवौसी ने दिया करारा जवाब

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×