For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डेटिंग एक्सपर्ट की 5 स्पेशल टिप्स, जिन्हें आज़माकर लड़कियां पहचान सकती है अपना सही पार्टनर

12:34 PM Oct 05, 2023 IST | Khushboo Sharma
डेटिंग एक्सपर्ट की 5 स्पेशल टिप्स  जिन्हें आज़माकर लड़कियां पहचान सकती है अपना सही पार्टनर

आजकल डेटिंग कल्चर बहुत ट्रेंड में है। ऑनलाइन ऐप्स के जरिए अक्सर लड़के-लड़कियां एक दूसरे को देखते हैं, बातचीत शुरू करते हैं और अगर उनकी बातचीत का स्टाइल और लुक्स उन्हें पसंद आते हैं तो मिलने का भी प्रोग्राम सेट करते हैं। डेटिंग (Dating tips for women) में रेस्टोरेंट्स जाना, समय बिताना, प्यार करना सब कुछ शामिल होता है।

पर डेटिंग करना इतना भी आसान नहीं होता है जितना ये लोगों को लगता है। बहुत बार ऐसा होता है कि लोग दिखते कुछ हैं और होते कुछ हैं। लड़के अच्छा व्यवहार करके लड़कियों को आकर्षित करते हैं और फिर उनका फायदा उठाते हैं। यही कारण है कि एक डेटिंग एक्सपर्ट ने लड़कियों को डेटिंग के शुरुआती समय में लड़कों की असलियत जानने के पांच अलग-अलग तरीके (5 red flags in relationship) बताए हैं।

क्या है ये पूरा मामला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jacob Lucas (@jacoblucas101)

एक वेबसाइट ने बताया कि ब्रिटेन के डेटिंग कोच जेकब लूकस (Jacob Lucas) ने टिकटॉक पर अपने 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स को डेटिंग से जुड़े ऐसे टिप्स दिए हैं कि लड़कियां पहली बार ही जान सकती हैं कि वे जिस नए लड़के को डेट कर रहे हैं, वह असल में कैसा व्यक्ति है। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।

एक्सपर्ट ने बताए ये 5 रेड फ्लैग्स, जिन पर लड़कियों को देना चाहिए

वायरल वीडियो में वे पहले बताते हैं कि अगर लड़के डेटिंग के शुरुआती दौर में ही अपने जीवन के सीक्रेट लड़कियों को बताने लगें, तो लड़कियों को इसे रेड फ्लैग की तरह लेना चाहिए। उनका कहना है कि असल में कठिन परिस्थितियों से गुजरने वाले लोग अपनी हकीकत को इतनी जल्दी नहीं बताते। अगर कोई लड़का ऐसा करता है, तो वह सिर्फ लड़की को अपनी बातों में बहलाने-फुसलाने के लिए करता है।

जेकब ने दूसरा रेड फ्लैग बताया कि लड़कियों को ध्यान देना चाहिए कि जिस नए लड़के को वे डेट करना शुरू कर रही हैं, वह अपनी पुराणी गर्लफ्रेंड के बारे में क्या कहता है? उसकी बुराई करना गलत संकेत होना चाहिए।

जेकब ने कहा कि तीसरा रेड फ्लैग है कि लड़कियों को ध्यान देना चाहिए कि जिस लड़के से वे डेट कर रहे हैं, वह कितनी जल्दी फैसले ले सकता है। यदि वह फैसले नहीं ले सकता, तो वह आगे भी उनके बारे में कुछ नहीं कर पाएगा।

चौथा रेड फ्लैग यह है कि अगर कोई अपने दोस्तों को लड़की के सामने बेफकूफ या पागल बताने लगे तो उसे समझना चाहिए कि वह खुद ही मूर्ख है। उस शख्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

जेकब ने कहा कि लड़कियों को डेटिंग के शुरुआती वक्त ये भी देखना चाहिए कि अगर वो खुले दिमाग की हैं, इंसान के तौर पर बेहतर बनने की कोशिश करती हैं, अपने सपनों को लेकर उत्साही हैं और अगर लड़का ऐसा नहीं है तो उन्हें उसका साथ छोड़ देना चाहिए क्योंकि या तो लोग कपल के तौर पर आगे बढ़ते हैं या फिर अकेले।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×