टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP: हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 5 बारातियों की मौत, बस से टक्कर के बाद कई हिस्सों में बंटी बोलेरो

Hardoi Road Accident : उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। सभी लोग बोलेरो में सवार होकर बारात से घर लौट रहे थे।

02:59 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Hardoi Road Accident : उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। सभी लोग बोलेरो में सवार होकर बारात से घर लौट रहे थे।

Hardoi Accident Update : उत्तर प्रदेश के हरदोई में सड़क हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी बोलेरो में सवार होकर कानपुर में शादी से लौट रहे थे। आज तड़के 3 बजे बोलेरो की बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो कई हिस्से में बंट गई। उसके पार्ट्स 50 फीट दूर तक गिरे हैं।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस का कहना है कि यह हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हुआ। आशंका जताई जा रही कि कोहरे या ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। चारों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

गाड़ी में 9 लोग थे सवार

कार में 9 लोग सवार थे। सभी कानपुर में बघौली से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। बस से टक्कर होने के बाद सभी बोलरो में फंस गए। किसी तरह पुलिस ने गाड़ी को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article