Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जल्द होगी इजरायल से अपहरण किए गए 50 लोगों की रिहाई

02:12 PM Dec 31, 2023 IST | Rakesh Kumar

नये साल की पूर्व संध्या पर इजरायली वॉर कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसी के साथ हमास द्वारा 7 अक्टूबर को अगवा किए गए इजरायल के करीब 50 बंधकों की रिहाई जल्द होने की संभावना है। इजरायल रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बंधकों की रिहाई के संबंध में कतर और मिस्र के मध्यस्थों के साथ आगे की चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए वॉर कैबिनेट रविवार को बैठक कर रही है।

HIGHLIGHTS 

डेविड बर्निया को बंधकों की रिहाई

इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बर्निया को बंधकों की रिहाई पर बातचीत के संबंध में आगे बढ़ने के लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। दो हफ्ते पहले बर्निया ने बंधकों की रिहाई के संबंध में पोलैंड के वारसॉ में सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी और मिस्र के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात की थी।

पीछे हटने और युद्ध की समाप्ति पर जोर

हालांकि, हमास के बाचचीत से पीछे हटने और युद्ध की समाप्ति पर जोर देने की खबरें थीं। इसे इजरायली पक्ष ने खारिज कर दिया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट दोनों हमास को खत्म करने के अपने पहले के रुख पर कायम रहे।
इजरायल रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि हमास बातचीत की मेज पर वापस आ गया है क्योंकि आतंकवादी संगठन ने देश के साथ युद्ध में अपने कई कार्यकर्ताओं की मौत देखी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article