Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत में 5,000 लोगों को एकत्र होने की अनुमति दी गई

12:00 AM Mar 14, 2024 IST | Sagar Kapoor

दिल्ली पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त के साथ 14 मार्च को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महापंचायत के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यात्रियों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए यातायात सलाह भी जारी की है।

14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित
किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत' आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘लड़ाई तेज करने’ का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। एसकेएम ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस ने उसे 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने और दिल्ली नगर निगम प्रशासन के सहयोग से पार्किंग स्थान और पानी मुहैया कराने, शौचालय और एम्बुलेंस जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने  बताया कि किसानों को अधिकतम 5,000 लोगों के साथ महापंचायत आयोजित करने की अनुमति दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसानों को दोपहर 2.30 बजे के बाद अपना कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर वे वादे का पालन नहीं करते हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था भंग करने में शामिल होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में किसानों के एकत्र होने के कारण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है। किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article