केजरीवाल की बैठक में पहुंचे 53 MLA's, सभी विधायकों से हुआ पार्टी का संपर्क
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आप पार्टी के विधायकों को 20 करोड़ का ऑफर देने के मामले को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर विधायक दल की बैठक बुलाई है।
12:26 PM Aug 25, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आप पार्टी के विधायकों को 20 करोड़ का ऑफर देने के मामले को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में 53 विधायक मौजूद हैं। सभी विधायकों से पार्टी का संपर्क हुआ।
Advertisement
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर उनके विधायकों को पैसा देकर खरीदने और सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों को 11 बजे उनके आवास पहुंचने को कहा था। इस बैठक में 53 से ज्यादा विधायक मौजूद हैं।
वहीं पूरे मामले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ विधायकों से उनका संपर्क नही हो पा रहा है, लेकिन वो भी बैठक में जल्द पहुंच जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार स्थिर है और कोई उसको नहीं गिरा सकता। आप के दिल्ली विधानसभा में कुल 62 विधायक हैं, इनमें से 50 से ज्यादा विधायक बैठक में पहुंच गए हैं।
आप संसद संजय सिंह ने कहा…..
गौरतलब है कि सीबीआई जांच में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था, कि भाजपा द्वारा उन्हें पार्टी में आने का ऑफर दिया गया है। इसके अलावा आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके 4 विधायकों को भाजपा की तरफ से 20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। इसी पूरे मामले को लेकर आप विधायक दल की बैठक रखी गई है, ताकि विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाया जा सके।
Advertisement