Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

6 किलोग्राम भांग ,हेरोइन के साथ 3 लोग गिरफ्तार

NULL

02:53 PM Aug 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू & कश्मीर में शहर के दो अलग-अलग इलाकों से कथित तौर पर 6 किलोग्राम से ज्यादा मादक पदाथो के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कल शाम बठिंढी चौक से छह किलोग्राम भांग के साथ एक आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी की पहचान ओडिशा के एक निवासी के तौर पर की गई है जो यहां सुंजावन मोड़ इलाके में रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बठिंढी के बाहु फोर्ट पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दूसरे मामले में बाइक सवार दो व्यक्तियों को जम्मू शहर के मांडा में रोका गया और तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पक्का दांगा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान सामने आया है कि एक आरोपी पंजाब का निवासी है और यहां कासिम नगर में रह रहा था।

Advertisement
Advertisement
Next Article