Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

UP में दर्दनाक हादसा : ट्रक और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में 6 यात्रियों की मौत , हादसे पर CM योगी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

12:15 AM Dec 03, 2023 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर ट्रक और ऑटो रिक्शा की भिड़त में छह यात्रियों की मौत हो गयी।
दो महिलाएं समेत छह यात्रियों की मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली राजमार्ग-19 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे आ रहा ट्रक अपने पर काबू नहीं रख पाया और दोनों ट्रकों के बीच में आने से ऑटो रिक्शा पूरी तरह दब गया। मृतकों में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक 13 साल का बालक शामिल है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान मोनिका वर्मा (27) पत्नी रविंद, वर्मा निवासी बाईंपुर, सिकंदरा, अथर्व शर्मा पुत्र योगेंद, शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5, प्रेम किशोर (22) पुत्र संतोष कुमार निवासी नारखी, फिरोजाबाद, बच्चू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बाबरपुर, सिकंदरा, सुनील (35) पुत्र कालीचरण निवासी ताल सैमरी (ताजगंज) और रेखा शर्मा (60) निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5 के तौर पर की गयी है।
CM योगी ने इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
​चश्मदीद ने बताया - किसी ने मदद के लिए आगे हाथ नहीं बढ़ाया
एक ​चश्मदीद ने दीपक ने बताया कि एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घायल और मृतकों का वीडियो बना रहे थे। किसी ने मदद के लिए आगे हाथ नहीं बढ़या। एक युवक सबसे पहले मदद के लिए पहुंचा। वह भी लोगों को बुलाता रहा। मगर कोई मदद के लिए नहीं आया।
आठ किमी तक लगा लंबा जाम
हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सड़क को धोकर खून और मांस को हटाया। वहीं, गुरु के ताल से लेकर रामबाग मंडी समिति तक करीब आठ किमी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब सवा तीन बजे हुई इस दुर्घटना के बाद शाम पौने छह बजे ट्रकों को हटाकर पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।
हादसे की सूचना पर डीएम घटनास्थल पर पहुंचे
हादसे की सूचना पर डीएम भानु चंद, गोस्वामी और डीसीपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों की पहचान करने के लिए ऑटो रिक्शा के अंदर भी जांच की। डीसीपी राय ने बताया, ट्रक और ऑटो के भिड़त में छह लोगों की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article