Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गणेशोत्सव: हैदराबाद में 61 फीट के गणपति होंगे विराजमान, दावा- देश में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी

पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी इस साल मनाई जाएगी।

10:56 AM Aug 31, 2019 IST | Desk Team

पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी इस साल मनाई जाएगी।

पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी इस साल मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है लेकिन जो धूम-धाम गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र में दिखाई देती है वह बिल्कुल और खूबसूरत होती है। 
Advertisement
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर महाराष्ट्र से बहुत ही सुंदर और आकर्षक तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। महाराष्ट्र के अलावा गणेश चतुर्थी का त्योहार हैदराबाद में भी जोरों-शोरों से मनाया जाता है। हैदराबाद के खैरताबाद में गणेश उत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है जो बहुत प्रसिद्ध है। 
गणेश उत्सव में गणपति की जो प्रतिमा हैदराबाद के खैरताबाद में बनती है उसका आकार बहुत बड़ा होता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में जितनी भी गणेश जी की प्रतिमाएं बनती है उसमें खैरताबाद के गणपति जी की मूर्ति सबसे बड़ी और ऊंची होती है। 

गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां पर हर साल की तरह इस साल भी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। गणपति जी की मूर्ति खैरताबाद में 61 फीट ऊंची है और अब उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
समिति के पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा को विराजन किया जाएगा। समिति ने बताया है कि गणेश जी की यह मूति पूरे देश में सबसे बड़ी है। गणेश जी की इस प्रतिमा के 12 मुंह और 24 हाथ हैं। गजानन को सात घोड़ों के साथ सूर्यदेव का रुप दिया है। 100 से ज्यादा दिनों में इस प्रतिमा को कारीगरों ने पूरा किया है। 
Advertisement
Next Article