Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन में मारे गए लोगों के 64 परिजनों को मिला 5-5 लाख रुपये का मुआवजा

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तालिये और केवनाले गांव में पिछले महीने भूस्खलन में जान गंवाने वाले 97 लोगों के परिवार के कुल 64 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा अब तक दिया गया है।

05:44 PM Aug 10, 2021 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तालिये और केवनाले गांव में पिछले महीने भूस्खलन में जान गंवाने वाले 97 लोगों के परिवार के कुल 64 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा अब तक दिया गया है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तालिये और केवनाले गांव में पिछले महीने भूस्खलन में जान गंवाने वाले 97 लोगों के परिवार के कुल 64 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा अब तक दिया गया है। जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
Advertisement
पीड़ितों के परिजनों को राज्य आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये और मुख्यमंत्री कोष से एक लाख रुपये की रकम दी गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्हें अब प्रधानमंत्री कोष से मिलने वाले दो लाख रुपये के मुआवजे का इंतजार है। 
जुलाई के अंतिम पखवाड़े में कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी। रायगढ़ जिले में एक छोटी पहाड़ी पर स्थित तालिये गांव में भूस्खलन में 86 लोगों की जान चली गई थी जबकि पोलदपुर तहसील के सखरसुतारवाड़ी में 11 ग्रामीणों की मौत हुई थी। 
Advertisement
Next Article