Top NewsWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चीन में आए भूकंप और भूस्खलन की घटनाओं से 65 लोगों की मौत, 16 अन्य लापता

दक्षिण पश्चिम चीन में आए शक्तिशाली भूकंप और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

11:39 AM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

दक्षिण पश्चिम चीन में आए शक्तिशाली भूकंप और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण पश्चिम चीन में आए शक्तिशाली भूकंप और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंग काउंटी में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद से 16 अन्य लोग लापता हैं।
Advertisement
भूकंप से चेंगदू की प्रांतीय राजधानी में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रांतीय राजधानी के दो करोड़ से ज्यादा लोग पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पाबंदियों में रह रहे हैं।
50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार भूकंप से गार्जे तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के मोक्शी शहर में इमारतें क्षतिग्रत हो गई हैं और बिजली आपूर्ति ठप है। वहां 37 लागों की मौत हुई है। वहां से 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और उनके रहने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं।
शिमियान काउंटी में भूकंप से 28 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 248 लोग घायल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर लोग मोक्शी से हैं। मृतकों में तीन हेलुओगोऊ सीनिक एरिया के कर्मचारी थे। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि भूकंप के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों से पत्थर और मिट्टी गिर रही है, जिससे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।
Advertisement
Next Article