W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra में कोरोना के 69 केस दर्ज, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278

मुंबई में कोरोना का कहर, 37 नए केस दर्ज

10:55 AM May 27, 2025 IST | IANS

मुंबई में कोरोना का कहर, 37 नए केस दर्ज

maharashtra में कोरोना के 69 केस दर्ज  सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278
Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार को 69 नए केस दर्ज हुए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 278 हो गई। मुंबई में सबसे अधिक 37 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि मौसम और यात्रा में वृद्धि के चलते मामलों में उछाल आ सकता है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को कोरोना के 69 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है। सोमवार को सामने आए 69 नए मामलों में सबसे अधिक 37 मामले मुंबई से रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा ठाणे में 19, नवी मुंबई में 7, पुणे में 2 और रत्नागिरी, कोल्हापुर, लातूर के साथ ही पिंपरी चिंचवड से 1-1 मामले सामने आए हैं।

जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 7,830 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 369 नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इन मामलों में से अकेले 285 केस मुंबई से दर्ज किए गए हैं, जो कि संक्रमण का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। इसके अलावा, सोमवार को 87 मरीजों ने कोविड से स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी प्राप्त की, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या में कुछ कमी आई है। हालांकि, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 4 मरीजों की कोविड से संबंधित जटिलताओं के चलते मृत्यु हुई है।

मुंबई में कोरोना का कहर, 37 नए केस दर्ज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन चार मौतों में से एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को सेरेब्रोवैस्कुलर रोग (स्ट्रोक) के दौरे आ रहे थे, जबकि चौथे को डायबेटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन था। कोविड मरीजों की संख्या में छिटपुट वृद्धि न केवल महाराष्ट्र में बल्कि अन्य राज्यों और कुछ अन्य देशों में भी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलने और यात्रा में वृद्धि के कारण मामलों में उछाल की आशंका बनी हुई है। इसी बीच, स्थिति को देखते हुए कई राज्य अलर्ट पर हैं। कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए एहतियाती कदम उठाने की भी बात कही गई है।

Gold Rate Today: सोने-चांदी के फिर बढ़े दाम, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×