इस बार इन बेहतरीन टिप्स से अपनी होली को बनाएं बेहद खास,रखें इन बातों का खास ध्यान
हिंदुओं का सबसे प्रमुख रंगों का त्योहार होली का सब बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली के पास आते ही लोगों में खूब उत्साह और उमंग देखने को मिलता है।
12:49 PM Mar 06, 2020 IST | Desk Team
हिंदुओं का सबसे प्रमुख रंगों का त्योहार होली का सब बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली के पास आते ही लोगों में खूब उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक होली का त्योहार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। होली के रंगों के साथ-साथ आपके दिल में प्यार भी भरती है। होली की तैयारियां घरों में काफी दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। मगर आज हम आपको बताने वाले हैं होली के कुछ ऐसे टिप्स जिस वजह से आपका होली का त्योहार खास बन जाएगा।
1.इस होली आप नेचुरल कलर का यूज करें। क्योंकि नेचुरल कलर काफी आसानी से छूट जाते हैं। इसके अलावा नेचुरल कलर से होली खेलने पर आपकी स्किन पर किसी तरह का संक्रमण या एलर्जी नहीं होती है।
2.ध्यान रखें होली खेलने से पहले अपने बालों पर खूब अच्छी तरह से तेल की मालिश कर लें। इसका एक अन्य फायदा ये भी है कि ऐसे में आप जितना चाहे बालों में रंग लगा हो वो आसानी से छूट जाएगा।
3.होली खेलते वक्त केवल सूखे रंगों का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा गुब्बारों में पानी भरकर होली खेलने से बचें।
4.होली खेलते समय केवल पुराने या गहरे रंग के कपड़े ही पहने,ताकि वो कपड़े आसानी से धूल जाए।
5.यदि आप होली खेलने से पहले बालों पर तेल और स्किन पर क्रीम लगाना भूल गए हैं तो ऐसे में आप होली खेलने के तुंरत बाद अपनी स्किन और बालों पर थोड़ा सा नारियल तेल इस्तेमाल कर लें। इससे रंग आसानी से हट जाएगा।
6.होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर कोई क्रीम या लोशन लगा लें,क्योंकि इससे आपकी स्किन पर रंगों में मिले गंदे कैमिकल आपकी त्वचा को खराब नहीं करेंगे।
Advertisement
Advertisement