Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.4 प्रतिशत मतदान

11:45 AM Apr 26, 2024 IST | Jivesh Mishra

Maharashtra Voting Percent: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आठ सीटों पर सुबह नौ बजे तक करीब 7.4 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीटों तथा मराठावाड़ा में हिंगोली, नांदेड और परभणी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

Highlights:

सुबह नौ बजे तक नांदेड निर्वाचन क्षेत्र में 7.73 प्रतिशत मतदान

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक नांदेड निर्वाचन क्षेत्र में 7.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिंगोली में 7.23 प्रतिशत, परभणी में 9.72 प्रतिशत, वर्धा में 7.18 प्रतिशत, अकोला में 7.17 प्रतिशत, अमरावती में 6.34 प्रतिशत, बुलढाणा में 6.61 प्रतिशत और यवतमाल-वाशिम में 7.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन आठ सीटों पर करीब 7.4 प्रतिशत औसतन मतदान हुआ। हाल में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशेाक चह्वाण नांदेड निर्वाचन क्षेत्र में सुबह-सुबह मतदान करने वाले लोगों में शामिल हैं।

राज्य में आठ सीटों पर 204 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला

राज्य में आठ सीटों पर 204 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए 16,589 मतदान केंद्रों पर 1.49 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। इनमें 77,21,374 पुरुष, 72,04,106 महिलाएं और 432 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण में 204 उम्मीदवारों में से 21 बुलढाणा, 15 अकोला, 37 अमरावती, 24 वर्धा, 17 यवतमाल-वाशिम, 33 हिंगोली, 23 नांदेड और 34 उम्मीदवार परभणी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वी विदर्भ में पांच सीटों -नागपुर, रामटेक, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गडचिरोली-चिमूर में 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 63.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

अविभाजित शिवसेना ने राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन

बुलढाणा, यवतमाल-वाशिम और हिंगोली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीधा मुकाबला है। अविभाजित शिवसेना ने राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन कर पिछला आम चुनाव लड़ा था। शिंदे की अगुवाई में विद्रोह के बाद 2022 में पार्टी दो धड़ों में बंट गयी थी जिसके कारण तत्कालीन महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिर गयी थी और शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। बुलढाणा में शिवसेना के मौजूदा सांसद प्रतापराव जाधव के सामाने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नरेन्द्र खेडेकर की चुनौती है।

शिवसेना ने यवतमाल-वाशिम से निवर्तमान सांसद भावना गवली

शिवसेना ने यवतमाल-वाशिम से निवर्तमान सांसद भावना गवली के स्थान पर राजश्री पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। पाटिल ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी के संजय देशमुख के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। हिंगोली में शिवसेना ने राजश्री पाटिल के पति और निवर्तमान सांसद हेमंत पाटिल का टिकट काटकर बाबूराव कोहालीकर को प्रत्याशी बनाया है। शिवसेना प्रत्याशी कोहालीकार शिवसेना (यूबीटी) के नागेश पाटिल आष्टिकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article