Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान : पेशावर के मदरसे में ब्लास्ट से 7 की मौत, 70 से अधिक घायल

धमाका डीर कालोनी में हुआ। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। अभी धमाके के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट है।

10:46 AM Oct 27, 2020 IST | Desk Team

धमाका डीर कालोनी में हुआ। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। अभी धमाके के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट है।

पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में आज सुबह एक मदरसे में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में लगभग 7 की मौत और 70 से अधिक बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज़ के लिए लेडी रीडिंग अस्पताल और अन्य चिकित्सा सुविधा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। 
Advertisement
जियो न्यूज ने बचाव कार्य में लगे सूत्रों के हवाले से कहा है धमाका डीर कालोनी में हुआ। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। अभी धमाके के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट है। हालांकि, मौके पर पहुंचे अफसर मामले की छानबीन कर रहे हैं। सभी घायलों को एलआर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
जब बम धमाका हुआ, उस समय धार्मिक स्कूल में कक्षाएं टल रही थीं और मृतकों में बच्चे और प्रशिक्षकों की संख्या ज्यादा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। 
Advertisement
Next Article