Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में मारे गए लोगों में से 7 उत्तर प्रदेश, 3 दिल्ली के

जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन 12 लोगों में सात यात्री उत्तर प्रदेश के और तीन दिल्ली के रहने वाले हैं।

07:29 PM Jan 01, 2022 IST | Desk Team

जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन 12 लोगों में सात यात्री उत्तर प्रदेश के और तीन दिल्ली के रहने वाले हैं।

जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन 12 लोगों में सात यात्री उत्तर प्रदेश के और तीन दिल्ली के रहने वाले हैं। जबकि बचे हुए दो यात्री जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के रहने वाले हैं। इन सभी यात्रियों की पहचान भी कर ली गई है।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य श्रद्धालु ममता (38) और धीरज कुमार (26) क्रमश: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के थे। प्राधिकारियों द्वारा जारी मृतकों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की पहचान श्वेता सिंह (35), धरमवीर सिंह (35), विनीत कुमार (38), अरुण प्रताप सिंह (30), मोनु शर्मा (32), मोहिंदर गौड़ (26) और नरेंद्र कश्यप (40) के रूप में हुई है।
दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं की पहचान आकाश कुमार (29), सोनू पांडे (24) और विनय कुमार (24) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल 16 लोगों को ककरियाल में श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से छह को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रत्नेश पांडे (25) और आशीष कुमार जायसवाल (25), राजस्थान के प्रशांत हाडा (30), नितिन गर्ग (30), जम्मू की आद्या महाजन (16) और साहिल कुमार (22), दिल्ली की शिवानी (25), सरिता (42), मध्य प्रदेश के भवर लाल पाटीदार (47) और पंजाब के सुमित (29) का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से जिन लोगों को छुट्टी दे दी गयी है, उनमें मुंबई और दिल्ली के दो लोग तथा जम्मू और हरियाणा का एक-एक श्रद्धालु शामिल है।
Advertisement
Next Article