W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कतर में फांसी की सजा पाए 7 नौसैनिक भारत लौटे, कांग्रेस ने जताई खुशी

11:13 AM Feb 12, 2024 IST | Yogita Tyagi
कतर में फांसी की सजा पाए 7 नौसैनिक भारत लौटे  कांग्रेस ने जताई खुशी
Advertisement

कांग्रेस ने सोमवार को कहा की वह कतर से नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों की रिहाई पर देशवासियों के साथ खुशी में खुद को शामिल करती है।

  • कतर में फांसी की सजा पाए 7 नौसैनिक आज भारत लौटे हैं
  • नौसेनिकों के लौटने पर कांग्रेस ने खुशी जताई है
  • कांग्रेस भी खुद को इस खुशी में शामिल करती है- जयराम रमेश

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कतर से रिहा होने वाले आठ पूर्व नौसैनिकों में से सात स्वदेश लौट आए हैं और देश अपने नागरिकों की रिहाई तथा उनकी घर वापसी को संभव बनाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करता है। नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने जासूसी के एक संदिग्ध मामले में मौत की सजा सुनाई थी।

कांग्रेस ख़ुशी में शामिल

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, सभी देशवासियों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी खुद को इस खुशी में शामिल करती है कि कतर में अदालत से फांसी की सजा पाने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी रिहा होकर घर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा, हम उन्हें और उनके परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। खाड़ी देश की अपीलीय अदालत ने 28 दिसंबर को मृत्युदंड को कम कर दिया था और पूर्व नौसैन्य कर्मियों को अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी। निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले भारतीय नागरिकों को जासूसी के एक कथित मामले में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने किया फैसले का स्वागत

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। विदेश मंत्रालय ने कहा, रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। आठ भारतीय नागरिक अक्टूबर 2022 से कतर में कैद हैं और उन पर पनडुब्बी कार्यक्रम पर कथित रूप से जासूसी करने का आरोप लगाया गया था। सेवानिवृत्त नौसैनिकों को कतर की एक अदालत ने उन आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी जिन्हें अभी तक आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×