Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शख्स के सिर पर जानवरों की तरह निकल आया सींग,डॉक्टर भी देखकर चौंक गए

हाल ही में मध्य प्रदेश से एक दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स के सिर पर सींग उग आया है।

12:29 PM Sep 16, 2019 IST | Desk Team

हाल ही में मध्य प्रदेश से एक दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स के सिर पर सींग उग आया है।

हाल ही में मध्य प्रदेश से एक दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स के सिर पर सींग उग आया है। यह अजीबो-गरीब मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहती गांव का है। यहां पर रहने वाले 74 साल के श्याम लाल यादव के सिर के  ऊपर बीच में एक चार इंच का सींग निकल आया है। अब वक्त के साथ-साथ ये धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जो अब मरीज को काफी ज्यादा परेशान कर रही है। ऐसे में अब उनकी सर्जरी कराने का फैसला किया गया है।
Advertisement
पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि उन्हें सालों पहले सिर पर चोट लगी थी जो इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाई। लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक उनके सिर के बीचों-बीच सींग जैसी एक चीज निकल आई। पहले तो उन्होंने उसे खुद ही काटकर ठीक कर लिया था। लेकिन अब समय बीत जाने के बाद उनका ये सींग बड़ा होता जा रहा है।
श्याम लाल के मुताबिक सींग के ज्यादा बढ़ जाने की वजह से उनके सिर में दर्द होने लगा है। ऐसे में उन्होंने अब ऑपरेशन से इसे हटाने का फैसला किया है। जब वो एक प्राइवेट अस्पताल में इसके इलाज के लिए गए तब डॉक्टरों के लिए ये एक अनोखा केस था।
सर्जरी करने वाले डॉक्टर जिनका नाम विशाल गजभिये  है। डॉक्टर के मुताबिक इस तरह की बीमारी को मेडिकल साइंस में सेबेसियस हार्न कहा जाता है। उन्होंने बताया कि सेबेसियस ग्लैंड से निकलने वाले द्रव्य से ही बाल उगते हैं और लगाातार बड़े होते हैं। श्याम लाल को सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से सेबेसियस ग्लैंड बंद हो गया था। यहीं कारण था कि उनके सिर से निकलने वाला द्रव्य वहीं इकट्ठा हो गया जिस वजह से उनके सिर पर अब सींग निकल आया है। ये बेहद दुर्लभ केस है। 
Advertisement
Next Article