Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM Nitish के 75वें जन्मदिन पर बंटे 75 किलो लड्डू, 75 कबूतर उड़ाकर यादगार बनाया मुख्यमंत्री का बर्थडे

CM Nitish के 75वें जन्मदिन पर 75 किलो लड्डू बांटे गए

12:12 PM Mar 01, 2025 IST | Himanshu Negi

CM Nitish के 75वें जन्मदिन पर 75 किलो लड्डू बांटे गए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आज जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर सुबह से ही देश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। मंत्री अशोक चौधरी और महासचिव छोटू सिंह ने सीएम आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया और उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

Bihar: हाथ बांधकर घुटने पर बैठाया, फिर सिर में मारी गोली, छपरा में डबल मर्डर से सनसनी

75 किलो लड्डू बांटे

पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पूजा -अर्चना की। मुख्यमंत्री के 75वें जन्मदिन पर मंदिर में 75 किलो लड्डू बांटे गए और बिहार के विकास के लिए प्रार्थना की गई। इसके अलावा 75 कबूतर उड़ाकर राज्य में शांति और समृद्धि का संदेश दिया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री पर आधारित मंत्री अशोक चौधरी द्वारा लिखित ‘बिहार के गांधी- नीतीश कुमार’ नाम की पुस्तक और शॉल का वितरण किया गया।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जैसे आज हमने कबूतरों को आजाद किया है, वैसे ही 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद बिहार के लोगों को आजाद किया गया था। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। 20 साल में बिहार को वो काफी आगे ले गए हैं।

Rajasthan: विजयनगर रेप मामले में सड़कों पर आए आक्रोशित लोग, अजमेर बंद का ऐलान

सैकड़ों जेडीयू कार्यकर्ता मौजूद रहे

सीएम नीतीश के जन्मदिन पर बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह, एमएलसी तरुण चौधरी, महासचिव छोटू सिंह, युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल समेत सैकड़ों जेडीयू कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 74 साल के हो गए हैं। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था।

Advertisement
Advertisement
Next Article