W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली सरकार के मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के फैसले पर अनिल बैजल ने लगाया स्टे

NULL

03:56 PM Dec 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

दिल्ली सरकार के मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के फैसले पर अनिल बैजल ने लगाया स्टे

दिल्ली की सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल एक बार से फिर आमने सामने हैं। दिल्ली सरकार के शालीमार बाग मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के फैसले पर फइनेंशियल कमिश्नर ने रोक लगा दी है।

Advertisement

हॉस्पिटल ने अपने ऑपरेशन्स दोबारा शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार ने एक जीवित बच्चे को मृत घोषित कर उसके परिजनों के सौंपने के मामले में कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। वही मैक्स अस्पताल ने केजरीवाल सरकार के इस आदेश को एलजी अनिल बैजल के सामने चुनौती दी थी।

Advertisement

अनिल बैजल ने अस्पताल की याच‌िका के बाद लाइसेंस रद्द करने वाले फैसले पर स्टे लगा द‌िया है। हॉस्पिटल पर आरोप था कि जुड़वा नवजात बच्चे में से एक को मृत घोषित कर दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार के समय परिजनों के पता चला कि दोनों में से एक बच्चा जीवित है।

Advertisement

वह एक सप्ताह जीवित रहा और एक हफ्ते बाद उसकी मृत्यु मेडिकल कारणों से हुई। हालांकि इस मामले पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है और कानूनी विभाग इस संबंध में देखेगा।

इस मामले में दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था जिसके बाद दिल्ली सरकार को खूब वाहवाही भी मिली थी। वही एलजी अनिल बैजल के इस आदेश के बाद मैक्स अस्पताल में मरीजों को देखना मंगलावर से दोबार शुरू हो गया है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×