सऊदी अरब में एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी दी गई
सऊदी अरब ने हत्या और आतंकवादी समूहों से जुड़ाव से संबंधित विभिन्न अपराधों के मामलों में दोषी ठहराए गए 81 लोगों को शनिवार को फांसी दी।
10:59 PM Mar 12, 2022 IST | Desk Team
सऊदी अरब ने हत्या और आतंकवादी समूहों से जुड़ाव से संबंधित विभिन्न अपराधों के मामलों में दोषी ठहराए गए 81 लोगों को शनिवार को फांसी दी। सऊदी अरब के आधुनिक इतिहास में एक ही दिन सामूहिक रूप से सबसे ज्यादा लोगों को फांसी दिए जाने का यह पहला मामला है।
पहले 63 लोगों को दी गई थी फांसी
इससे पूर्व, जनवरी 1980 में मक्का की बड़ी मस्जिद से जुड़े बंधक प्रकरण में दोषी ठहराए गए 63 लोगों को फांसी दी गई थी। सरकार नियंत्रित ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने शनिवार की फांसी की जानकारी देते हुए कहा कि उनमें ‘‘निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या सहित विभिन्न अपराधों के दोषी’’ शामिल थे।
इस्लामिक खूंखार आतंकवादी संगठन जुडे लोग शामिल
सरकार ने यह भी कहा है कि जिन लोगों को मृत्युदंड दिए गए उनमें से कुछ अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट समूह के सदस्य और यमन के हूथी विद्रोहियों के समर्थक थे।
Advertisement
Advertisement