Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म 83 में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक हुआ जारी , लग रहे है कपिल देव की कार्बन कॉपी

आज अपने 34 वें जन्मदिन पर, अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 से कपिल देव के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में अभिनेता ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है।

07:12 AM Jul 07, 2019 IST | Ujjwal Jain

आज अपने 34 वें जन्मदिन पर, अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 से कपिल देव के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में अभिनेता ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है।

बालीवुड के जानेमाने अभिनेता और जवां दिलो के धड़कन रणवीर सिंह आज 34 वर्ष के हो गये है । 06 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह बचपन के दिनों से ही अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे और आज उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। 
Advertisement
आज अपने 34 वें जन्मदिन पर, अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म   83 से कपिल देव के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में अभिनेता ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है। 
कपिल देव का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है और इनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्वकप जीता था। कपिल के लुक में रणवीर सिंह बेहद जंच रहे है।  
झाड़ीदार मूंछ और हेअरस्टाइल के साथ रणवीर ने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के लुक को बखूबी कॉपी किया है ,साथ ही रणवीर इस लुक में एक गेंद के साथ नजर आ रहे है। 
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे विशेष दिन पर,  पेश कर रहा हूँ ‘द हरियाणा हुरिकैन’ KAPIL DEV @ 83thefilm @kabirkhankk @deepikapadukone @mantenamadhu_sarkarshibasish @vishnuinduri @ reliance.entertain @fuhsephantom @nadagagagom @
अब रणवीर सिंह का ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और फैंस के साथ साथ उनके करीबियों और साथी कलाकारों ने भी उनके इस लुक की जमकर प्रशंसा की है। 
 आयुष्मान खुराना ने लिखा, “वाह वाह वाह” जबकि क्रिकेटर शिखर धवन ने टिप्पणी की, “बिल्कुल पाजी की तरह। हैप्पी बर्थडे भाई।एक बहुत अच्छा। ”अभिनेत्री अहाना कुमरा ने लिखा,“ कोई रास्ता नहीं !! Dayum! हैप्पी बर्थडे @ranveersingh !! आपके लिए सबसे शानदार पारी !! ”धड़क के निर्देशक शशांक खैतान ने भी लिखा,“ ओह वाह !!! यह बहुत अच्छा है … बिलकुल लीजेंड कपिल देव की तरह … हैप्पी बर्थडे भाई … प्रेरणा देते रहिए … क्योंकि हर किरदार को सांस लेते हुए आप यही कर रहे हैं … “
देखिये सेलिब्रिटी रिएक्शन :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.

10.


कबीर खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी बताएगी। रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी। टीम वर्तमान में स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रही है और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में लॉर्ड्स पोस्ट पर फिल्म के अंतिम मैच की शूटिंग करेगी।
Advertisement
Next Article