सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस बुजुर्ग कपल का वीडियो, देखकर लोग हुए भावुक
आज दुनिया भर में वेलैंटाइन डे मनाया जा रहा है। इसी बीच एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चीन के एक बुजुर्ग कपल का यह वीडियो बताया गया है। इस वीडियो में 87 साल के बुजुर्ग
10:27 AM Feb 14, 2020 IST | Desk Team
आज दुनिया भर में वेलैंटाइन डे मनाया जा रहा है। इसी बीच एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चीन के एक बुजुर्ग कपल का यह वीडियो बताया गया है। इस वीडियो में 87 साल के बुजुर्ग दिखाई दे रहे हैं जो अपनी पत्नी की देखभाल कर रहें। बता दें कि इनकी पत्नी को कोरोना वायरस हो गया है। खबरों की मानें तो कोरोना वायरस से संक्रमति खुद भी यह बुजुर्ग हैं। लेकिन अपनी पत्नी का ख्याल वह ऐसी हालत में भी रख रहे हैं। यह वीडियो 18 सेकेंड का है और लोगों के दिलों पर छू गया है।
जानें पूरा मामला
ट्विटर पर इस वीडियो को चीन की People’s Daily ने शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने बीते 12 फरवरी मंगलवार को पोस्ट किया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगाः COVID19 से संक्रमति 87 वर्षीय शख्स इंफ्यूजर बोटल के साथ कोरोना वायरस से पीड़ित अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा और उसे अपने हाथों से खाना खिलाया। उम्मीद है तुम जल्दी ठीक हो जाओगे।
Advertisement
साथ रहना हमेशा
ठीक हो जाएं दोनों जल्द
सच्चा प्यार यही होता है
हो गई नम आंखें
प्यार यही है
इतनी जाने ले चुका है यह वायरस
इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं साथ ही तीन हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 600 से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इनकी मोहब्बत की सराहना कर रहे हैं। इसके अलावा वह दोनों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं। कोरोना वायरस चीन के वुहान से दुनियाभर में फैला है और अब तक इससे 1483 लोग में जान गंवा चुके हैं। वहीं इस बीमारी से अभी 63 हजार लोग संक्रमित हैं।
Advertisement