Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

7 लड़कियों सहित 9 काबू, मसाज पार्लर की आड़ में होता था धंधा

NULL

03:10 PM Mar 22, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना  : पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात लुधियाना में मसाज पार्लर की आड़ में विदेशी युवतियां देह व्यापार कर रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा तो मौके पर 7 लड़कियों और दो लडक़ों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह गौरख धंधा सराभा नगर इलाके में स्थित मसाज पार्लर में चल रहा था।

आरोपितों की थाईलैंड निवासी फरशला, पिचियापाक, इंतापोंग जिरावच, पक्खोवाल रोड निवासी स्वीटी, लीजा, मनीशा और अलीशा तथा पश्चिमी बंगाल निवासी एमडी कालू व पक्खोवाल रोड निवासी अजीत कुमार शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पार्लर मालिक दिल्ली निवासी मुनीश शर्मा की तलाश में जुटी है।

इस संबंध में एडीसीपी क्राइम रत्न सिंह बराड़, एसीपी सुरिंदर मोहन, सुमित सूद और प्रेम सिंह ने सिंगल विंडो में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सराभा नगर स्थित लाजूली मसाज पार्लर में मसाज के साथ देह व्यापार का धंधा हो रहा है, जहां विदेश से लड़कियां लाकर ये काम करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही देर शाम पुलिस ने पार्लर पर रेड मारी। वहां से सात लड़कियां और दो वहां काम करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विजिटर वीजा पर बुलाई गई थी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक आरोपित मुनीश शर्मा दिल्ली का रहने वाला है। वह थाईलैैंड से विजिटर वीजा पर लड़कियां भारत लेकर आता था। इसके बाद उन्हें पंजाब में भेज दिया जाता था। वह यहां देह-व्यापार का धंधा करती थी। इससे वह खुद भी कमाती थी और उसे भी कमाकर देती थी।

लड़कियों को 15 हजार मिलती थी सैलरी
पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपितों ने कबूला कि उन्हें पार्लर में काम करने के लिए 15 हजार रुपये मिलते थे। इसके अलावा जिस्मफिरोशी के लिए उन्हें अलग पैसे मिलते थे। आरोपित ग्राहकों से 2 से 3 हजार रुपये लेते थे और उन्हें अपना पक्का ग्राहक बना लेते थे, जिसके बारे में बिल्डिंग मालिक को कुछ पता नहीं था। उन्हें ये पता था कि वहां सिर्फ मसाज की जाती है।

एक महीना दिल्ली में रहती थी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक आरोपित मुनीश लड़कियों को इंडिया लाने के बाद एक महीना दिल्ली में रखता था। पुलिस को आशंका है कि उसने दिल्ली में भी ऐसे ही पार्लर बनाए हैं, जहां यह कारोबार चल रहा था।

– सुनीलराय कामरेड

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article