Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी का झटका, 9000 कर्मचारियों को निकाला जाएगा

07:13 PM Jul 02, 2025 IST | Priya

वॉशिंगटन : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने वैश्विक कार्यबल से करीब 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 4% से भी कम है। यह छंटनी विभिन्न विभागों, भौगोलिक क्षेत्रों और अनुभव के स्तर पर की जाएगी। यह घोषणा कंपनी के 2026 वित्त वर्ष के दूसरे दिन की गई है। माइक्रोसॉफ्ट आमतौर पर हर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में संगठनात्मक पुनर्गठन की योजना बनाता है।

बाजार की जरूरतों के अनुसार बदलाव जरूरी
कंपनी के एक प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए कहा, “हम संगठनात्मक बदलाव लागू कर रहे हैं ताकि एक गतिशील बाजार में कंपनी और उसकी टीमों को सफलता के लिए बेहतर स्थिति में लाया जा सके।”

माइक्रोसॉफ्ट 2025 में पहले भी कई बार छंटनी कर चुका है।

- जनवरी में, प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों की संख्या में 1% से कम की कटौती की गई थी।

- मई में, कंपनी ने 6,000 से अधिक कर्मचारियों को हटाया गया।

- जून में कम से कम 300 और कर्मचारियों की छंटनी की गई थी।

जून 2024 तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 2,28,000 कर्मचारी कार्यरत थे। वर्ष 2023 में भी कंपनी ने 10,000 लोगों की छंटनी की थी। माइक्रोसॉफ्ट में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी 2014 में हुई थी, जब नोकिया के डिवाइसेज़ और सर्विस बिज़नेस के अधिग्रहण के बाद 18,000 कर्मचारियों को निकाला गया था।

प्रबंधन में लेयर घटाने पर जोर
मई की तरह इस बार भी छंटनी का मकसद प्रबंधन के स्तरों को घटाना है। कंपनी चाहती है कि शीर्ष नेतृत्व और व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने वाले कर्मचारियों के बीच की दूरी कम हो, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज़ और प्रभावी बन सके।

वित्तीय स्थिति बनी हुई है मजबूत
मार्च तिमाही में माइक्रोसॉफ्ट ने $70 बिलियन का राजस्व और $26 बिलियन का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। यह आंकड़े वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से काफी बेहतर थे, और इससे कंपनी S&P 500 इंडेक्स की सबसे लाभकारी कंपनियों में बनी रही। कंपनी के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जून तिमाही में 14% सालाना वृद्धि होगी, जिसका श्रेय Azure क्लाउड सेवाओं और कॉर्पोरेट सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शनों को जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article