W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दंपति को मारी गोली, पत्नी की मौत

देर रात दंपती को गोली मारने की घटना सामने आई। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

08:51 AM Aug 31, 2019 IST | Desk Team

देर रात दंपती को गोली मारने की घटना सामने आई। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दंपति को मारी गोली  पत्नी की मौत
देहरादून : देर रात दंपती को गोली मारने की घटना सामने आई। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात देहरादून के माता मंदिर रोड क्षेत्र में फायरिंग से हड़कंप मच गया। 
माता वाला मंदिर रोड पर देर रात 11ः45 पर बुटीक संचालक कामना रोहेला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने कामना के पति पर भी फायर कर दिया। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है। रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×