Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केन्या के स्कूल में एक साथ 95 लड़कियां हो गई पैरालाइज, लंगड़ाकर चलने का Video आया सामने 

03:03 PM Oct 06, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

सोशल मीडिया पर आपके सामने हर दिन एक न एक खबर ऐसी आती है जिसे जानने के बाद किसी को भी हैरानी हो। अब हाल ही में ताजा हैरान करने वाला मामला केन्या से सामने आया है, जिसने पूरे विज्ञान जगत को सोच में डाल दिया है। एक साथ कई छात्राओं का अचानक शरीर के नीचे का हिस्सा पैरालाइज हो जाना किसी के लिए भी हैरान करने वाला हो सकता है। केन्या के काकामेगा काउंटी में हाई स्कूल की लगभग 95 छात्राओं के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग हैरान हो गए।

शरीर के नीचे का हिस्सा हुआ पैराडाइज

रिपोर्ट के अनुसार केन्या के सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की ये लड़कियों के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाएं। मामला सभी जगहो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो


जानकारी के अनुसार जिस वजह से कई लड़कियों को चलने में काफी दिक्कत हो रही है। इसका एक वीडियो जो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़किया लड़खड़ा कर चल रही है।

सामने आई जानकारी के अनुसार काकोमेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने पत्रकारों को बताया है कि ये एक अज्ञात बीमारी का कारण का पता करने के लिए इनके खून, यूरीन और स्टूल के सैंपल कलेक्ट किए गए है। पर अभी तक इस अज्ञात बीमारी का पता नहीं लग पाया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब देश से इस तरह के मामले सामने आए है।

Advertisement
Advertisement
Next Article