Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस मॉडल को डेट कर रहे हैं केएल राहुल, अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ खास रिश्ता है

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बरसों पुराना है। बॉलीवुड के कई स्टार्स का क्रिकेट दुनिया के दिग्गज खिलाडिय़ों के साथ अफेयर रह चुका है।

05:54 AM May 29, 2019 IST | Desk Team

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बरसों पुराना है। बॉलीवुड के कई स्टार्स का क्रिकेट दुनिया के दिग्गज खिलाडिय़ों के साथ अफेयर रह चुका है।

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बरसों पुराना है। बॉलीवुड के कई स्टार्स का क्रिकेट दुनिया के दिग्गज खिलाडिय़ों के साथ अफेयर रह चुका है। शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह-गीता बसरा और जहीर खान-सागरिका घाटगे इन सभी की जोडिय़ां एक बहुत अच्छा उदाहरण हैं। इन सभी जोडिय़ों का प्यार शादी की दहलीज तक पहुंचा है। 
Advertisement

इस मॉडल को केएल राहुल कर रहे हैं डेट 

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल का नाम इस लिस्ट में ताजा-ताजा आया है। दरअसल एक खबर के अनुसार, भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल मॉडल आकांक्षा रंजन कपूर को डेट कर रहे हैं। इन दिनों राहुल और आकांक्षा की दोस्ती के चर्च हर जगह छाए हुए हैं। हालांकि विश्व कप के लिए भारतीय टीम के साथ केएल राहुल इस समय इंग्लैंड में हैं। 
ऐसा कहा जा रहा है कि विश्व कप में केएल राहुल टीम में चार नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया पर आकांक्षा बहुत फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो वहीं ट्विटर की बात करें तो उनके 8000 फॉलोअर्स हैं। आकांक्षा की बात करें तो बॉलीवुड से उनका खास रिश्ता है। 
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आकांक्षा बेस्ट फ्रेंड हैं। अंकित तिवारी की म्यूजिक वीडियो तेरे दो नैना में आंकाक्षा अपारशक्ति खुराना के साथ नजर आ चुकी हैं।

मीडिया की कई खबरों में यह दावा किया गया है कि केएल राहुल और आकांक्षा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। के एल राहुल के साथ आकांक्षा ने काफी समय बिताया है और दोनों को कई बार मूवी डेट्स और हाउस पार्टियों में साथ देखा गया है। 
इतना ही नहीं दोनों को मुंबई के माउंट मेरी चर्च में भी देखा गया था। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा ने कुछ दिन पहले केएल राहुल के साथ एक तस्वीर साक्षा की थी। इन दोनों के साथ इस तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी हैं। विश्व कप 2019 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत साउथ अफीका के खिलाफ 5 जून को शुरू करेगी। 
Advertisement
Next Article