Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड की ये ग्लैमरस अभिनेत्रियां अभी तक नहीं बंधी शादी के बंधन में

फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी का लड्डू नहीं चख पाई हैं। आज हम आपको इन unmarried actress के बारे में बताएंगे।

08:19 AM May 28, 2019 IST | Desk Team

फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी का लड्डू नहीं चख पाई हैं। आज हम आपको इन unmarried actress के बारे में बताएंगे।

बॉलीवुड में कई ग्लैमरस अभिनेत्रियां आई हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी का लड्डू नहीं चख पाई हैं। आज हम आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे। 
Advertisement

1. आशा पारेख

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख की भी शादी नहीं हुई है। आशा पारेख ने शादी ना करने के पीछे वजह बताई थी कि उनकी पर्सनालिटी की वजह से उन्हें किसी ने शादी के लिए नहीं पूछा था। आशा पारेख का बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर नासिर हुसैन के साथ अफेयर चला था। जिस बात को आशा पारेख ने स्वीकार किया था। 

2. नंदा

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नंदा भी शादी के बंधन में नहीं बंध पाई थीं। लेकिन प्रोड्यूसर मनमोहन देसाई के साथ नंदा का अफेयर चला था और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। नंदा और मनमोहन देसाई की शादी से पहले ही कार हादसे में मनमोहन की मृत्यु हो गई थी। मनमोहन देसाई की मौत के बाद नंदा सदमे में चली गई थी जिसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। 

3. सुरैया

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सुरैया ने भी कभी शादी नहीं की थी। हालांकि देव आनंद के साथ उनका अफेयर चला था। प्यार तो दोनों ने कर लिया लेकिन कभी इनका रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया था। खबरों की मानें तो सुरैया और देव आनंद दोनों के परिवार वाले इनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं हो पाए थे। 

4. परवीन बॉबी

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक परवीन बॉबी भी पूरी जिंदगी अकेली ही रहीं थीं। उन्होंने भी कभी शादी नहीं की थी। महेश भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बॉबी के अफेयर की बातें खूब फैली थीं। 

5. सुलक्षा पंडित

अपने जमाने की जानी-मानी अदाकारा सुलक्षा पंडित भी शादी के बंधन में नहीं बंध पाईं। दरअसल सुलक्षा पंडित को मशहूर अभिनेता संजीव कुमार से प्यार हो गया था। जब सुलक्षा पंडित ने अपने प्यार का इजहार संजीव कुमार से किया तो उन्होंने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद सुलक्षा पंडित अपनी पूरी जिंदगी अकेली ही रहीं थीं। 

6. अनु अग्रवाल

फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अनु अग्रवाल की यह फिल्म सुपरहिट रही थी लेकिन उनका फिल्मों में कैरियर कभी भी नहीं चमक पाया था और ना ही वह शादी के बंधन में बंधी। 

7. सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्र सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। कई लोगों के साथ सुष्मिता सेन का नाम भी जुड़ चुका है। लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया था। सुष्मिता सेन ने दो बच्चियों को गोद लिया है और उनकी सिंगल मदर के तौर पर पाल रही हैं। 

8. तब्बू

90 दशक की मशहूर अभिनेत्री तब्बू भी कभी शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं। साजिद नाडियाडवाला से लेकर नागार्जुन के साथ उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आई थीं। लेकिन रिश्ता कभी शादी तक नहीं पहुंच पाया। 

9. नगमा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नगमा की भी शादी नहीं हुई है। नगमा का अफेयर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ रहा था लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। 

10. अमिषा पटेल

फिल्म कहो न प्यार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमिषा पटेल भी शादी के बंधन में नहीं बंध पाईं हैं। डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अमिषा पटेल का अफेयर रहा था। 

11. एकता कपूर

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर ने भी शादी नहीं की है। हालांकि सेरोगेसी से वह मां बन गई हैं और अब सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चे को पाल रही हैं। 

12. दिव्या दत्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्य दत्ता के कभी अफेयर के किस्से चर्चा में नहीं आए हैं लेकिन 40 साल की उम्र में भी दिव्या अकेली हैं। 

13. नरगिस फाखरी

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 

14. एमी जैक्सन

साउथ की मशहूर अभिनेत्री एमी जैक्सन प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। वह कुंवारी मां बनने जा रही हैं। 
Advertisement
Next Article