Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मस्जिद के बाहर मुस्लिम महिला के साथ बड़ा कांड, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

मस्जिद के पास महिला पर अत्याचार, वीडियो ने मचाई सनसनी

11:31 AM Apr 15, 2025 IST | Shivangi Shandilya

मस्जिद के पास महिला पर अत्याचार, वीडियो ने मचाई सनसनी

दावणगेरे, कर्नाटक में एक मुस्लिम महिला के साथ मस्जिद के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है, जिसमें महिला के पति ने मस्जिद में शिकायत की थी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है।

कर्नाटक के दावणगेरे शहर से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम महिला को पुरुषों द्वारा पीटा जाता हुआ दिखाया गया है, क्योंकि उसके पति ने घरेलू विवाद को लेकर स्थानीय मस्जिद में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पिछले सप्ताह एक मस्जिद के बाहर हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है।

रिस्तेदार को देख पति हुआ गुस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिम महिला जो एक हॉउस हेल्पर है उसकी पहचान शबीना बानू के रूप में हुई हैं। 7 अप्रैल को महिला अपने घर में थी। इस दौरान उससे मिलने के लिए दो रिस्तेदार घर पर आए। हालांकि कुछ देर बाद ही एक महिला रिस्तेदार घर से बाहर चली गई। संयोग से उसी समय शबीना का पति जमील अहमद घर पहुंच गया और अपनी पत्नी बानू को नसरीन के साथ देखकर नाराज हो गया।

खूब की पिटाई

वह तुरंत बेंगलुरु के तवारेकेरे स्थित मस्जिद पहुंचे और अपनी पत्नी नसरीन और फैयाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर मस्जिद ने तीनों को दो दिन बाद यानी 9 अप्रैल को तलब किया। वहीं जब बानू, नसरीन और फैयाज मस्जिद पहुंचे तो आधा दर्जन लोगों ने इन्हें दरबाजे पर ही रोक लिया। इसके बाद उनके ऊपर लाठी डंडा और पाइप से पीटना शुरू कर दिया।

अब तक कई गिरफ्तार

वहीं इस घटना में शबीना गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। इस मामले में कई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पर FIR दर्ज

Advertisement
Advertisement
Next Article